जिलाधिकारी ने बिसकोहर नगर पंचायत का किया निरीक्षण

बृजेश पाण्डेय

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा ऐतिहासिक धरोहरों एवं कुआँ को देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सभी पात्र लाभार्थियों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाये जाने का निर्देश दिया।

बिस्कोहर में पुरानी संस्कृति हो रही विलुप्त

एंकर जिले में एक है बिसकोहर जहां 365 मंदिर और 365 कुएं थे जहां वह आज अपनी विरासत पर कराह रहा है जो पुरानी धरोहर थी आज विलुप्त होते दिखाई दे रही है लोगों की मान्यता है कि यहां जो भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए एक कुएं में स्नान करके फिर वही से जल भरकर जलाभिषेक करते थे फिर वही दूसरे कुएं से पूजा अर्चना करते थे तो वर्ष में एक दिन ही एक कुएं से स्नान करते थे यहां के व्यापारी शैव संप्रदाय से जुड़े थे। उन्होंने शिव मंदिरों की स्थापना कराई। यहां का इतिहास गजेटियर में भी दर्ज है। वहीं लोगों ने बताया कि अपने बुजुर्गो से सुना है कि आबादी बसने के पूर्व भी कस्बा आबाद था। अभी भी लोग घर बनवाने के लिए नींव खोदते हैं तो कई चीजें ऐसी मिलती है जो इतिहास की ओर इशारा करती हैं। यहां बीस फिट जमीन के नीचे विशालकाय ईटों के मिलने से प्रतीत होता है कि जमीन के नीचे कई राज दफन हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,901FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles