बृजेश पाण्डेय
सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कोई भी प्रकरण लम्बित नही रहना चाहिए। दुर्घटना के 180 दिन के अन्दर आवेदन करना अनिवार्य होता है। सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी लोग इस आशय का प्रमाण देगे कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का कोई भी प्रकरण लम्बित नही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का प्रकरण लम्बित होने के कारण उपजिलाधिकारी नौगढ़ को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, बांसी प्रदीप कुमार यादव, डुमरियागंज संजीव दीक्षित, इटवा कल्याण सिंह मौर्य, शोहरतगढ़ चन्द्रभान सिंह, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नौगढ़ प्रियंका चौधरी, समस्त तहसीलदार, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।