सिद्धार्थनगर सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम एवं जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक रेस्ट हाउस जेल रोड में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा 09 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी ने निर्देश दिया कि दिनांक 29 नवम्बर 2024 तक प्रकरणों के निस्तारण रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। 01 प्रकरण नाव के भुगतान से सम्बन्धित था जिसे भुगतान हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ अरूण कान्त सिंह, शोहरतगढ़ सुजीत राय, तहसीलदार नौगढ़ संतराज, प्र0जिला प्रोबेशन अधिकारी राजन, महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता खान, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित थे।
इसके पश्चात मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा जिला जेल सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। विचाराधीन महिला बन्दियों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना गया। इसके साथ ही जेल में महिलाओ को दिये जा रहे सिलाई, कढ़ाई प्रशिक्षण आदि को देखा गया। बन्दियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 02 महिला डॉक्टर एवं 01 पुरूष डॉक्टर बाहर से स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आते है। इसके अलावा मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा पाकशाला, बैरक, शौचालय आदि को देखा गया तथा निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों को क्षेत्राधिकारी सदर एवं शोहरतगढ़ को निर्देश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नौगढ़ अरूण कान्त सिंह, जेल अधीक्षक सचिव वर्मा, जेलर राम सिंह यादव, आदि उपस्थित थे।
इसके पश्चात मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भर्ती महिला मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मरीजो से पूछा कि भोजन, दवाये आदि मिलती है। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि भोजन, दवा आदि मिल रहा है। मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा टीकाकरण कक्ष को देखा गया। साफ सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान डा0 निखिल सिंह, डा0 रेनू व अन्य उपस्थित थे।
इसके अलावा मा० सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, श्रीमती जनक नन्दिनी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धेन्सा, जिला अस्पताल में स्थापित वन स्टाप सेन्टर एवं आंगनबाड़ी केन्द्र साड़ी का निरीक्षण किया गया।