सिद्धार्थनगर सीडीओ द्वारा बहू-उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0, ग्राम-कबरा, वि0ख0-मिठवल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मनोज शुक्ला, सचिव उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय ग्राम की समिति के गोदाम में यूरिया एवं डी0ए0पी0 उपलब्ध नहीं था, समिति पर खाद न होने के सम्बन्ध में सचिव द्वारा कोई सन्तोषजनक उत्तर नही दिया जा सका। वजन मशीन खराब पाया गया। समिति पर राजकीय धान क्रय केन्द्र बी0-पैक्स, कबरा बना पाया गया, परन्तु अभी तक धान क्रय नही किया गया है। नमी मापन यन्त्र खराब पाया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि यंन्त्र के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। सचिव द्वारा धान क्रय के सम्बन्ध में प्रयास नही किया जा रहा है। किसानों से सम्पर्क करते हुए धान क्रय किये जाने के निर्देश दिये गये।
समिति पर गोदाम एवं सचिव के कार्यालय में टाइलीकरण एवं प्लास्टर आदि का मरम्मत कार्य क्षेत्र पंचायत द्वारा कराया गया है।