उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

सिद्धार्थनगर लोहिया कलाभवन में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित कर ”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया गया।
”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल एवं जनप्रतिनिधिगण को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सिहेंश्वरी इन्टर कालेज एवं राजकीय कन्या इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं थीम पर सांसकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महिला थानाध्यक्ष साइस्ता खान द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओं को सश्क्त बनाने हेतु जागरूक किया गया एवं अपराध एवं कानून के बारे में जानकारी दी गयी। किसी भी आपात स्थिति में 1090 एवं 112 पर कॉल करे।
”उत्तर प्रदेश दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्य्रकम के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे उड़ान भर रही है। उ0प्र0 सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सफल है। आज देश में बदलाव आ रहा है बेटिया किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नही है। पहले की अपेक्षा अब लोगो की सोच भी बदली है तथा बेटियों को हर क्षेत्र में छूट दी जा रही है तथा वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ को आगे बढ़ाने में योगदान दिया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। सरकार द्वारा अनेक हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया गया है जिससे किसी भी समय टोलफ्री नम्बरो पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकती है। सरकार द्वारा दहेज रोधी विभिन्न कानून बनाये गये है। कन्याओं को बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना लागू की गयी है। आज सरकार द्वारा प्रत्येक गरीब को पक्का घर देने का काम किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रदेश बनने के पथ पर अग्रसर है। बच्चो को अच्छी शिक्षा दिये जाने के लिए स्कूलो का कायाकल्प कराया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो को विभिन्न योजनाओ से बंचित लोगो को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया गया है। लोगो को विभिन्न योजनाओ से लाभान्वित किया गया है। उनकी आय में वृद्धि करने के लिए आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा उद्योग स्थापित कर और बीसी सखी के रूप में आने आय में वृद्धि कर रही है। परिवार के साथ साथ जनपद और प्रदेश को नई ऊॅचाईयों पर ले जा रही है। सांसद डुमरियागंज ने सभी भी को उ0प्र0 दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव नेे ”उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस“ तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उ0प्र0 राज्य स्थापना दिवस आज हम तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर मना रहे है। आज हमारी बेटियां केवल बेटिया ही नही भारत का भविष्य है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा बृहद स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान चलाया जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा समाज के सभी वर्गो को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में महिलाये आगे बढ़ रही है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रो में आत्मनिर्भर हो रही है। घर परिवार के साथ-साथ देश / प्रदेश को भी मजबूत कर रही है। इस जनपद के लोगो में प्रतिभाओ के लोग रहते है उन्हे सही दिशा देने की आवश्यकता है। सभी भी को उ0प्र0 दिवस तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल एवं मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका अभिवादन कर आभार प्रकट किया गया तथा साथ ही साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा प्रशस्ति-पत्र, एवं अंग वस्त्र तथा छात्राओ को स्मार्ट फोन, बैग दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओ, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, अध्यापको आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,901FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

Skip to toolbar