आई.जी.आर.एस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर /आई.जी.आर.एस. के प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतो के निस्तारण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने आईजीआरएस की शिकायतो के निस्तारण के संबध में प्रत्येक तहसीलो की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागो के अधिकारी मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये। निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरण थानाध्यक्ष को न भेजे। उपजिलाधिकारी राजस्व निरीक्षक के साथ जाये। सभी उपजिलाधिकारी राजस्व के प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर निर्धारित समय में निस्तारित कराना सुनिश्चित करे। तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ में सबसे अधिक प्रकरण लम्बित है। भीमापार में अवैध कब्जा की शिकायत पर आख्या ठीक न लगाये जाने पर उपजिलाधिकारी को सम्बन्धित लेखपाल को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में स्थल पर शिकायतकर्ता के साथ फाटोग्राफ्स भी अपलोड कराये तथा शिकायतकर्ता का हस्ताक्षर भी कराया जाये। राजस्व विभाग के निस्तारण आख्या में उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर हो। लेखपाल व कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता के चिन्हित स्थल पर जाकर निस्तारण कराये। चकमार्गो पर अतिक्रमण की शिकायतों का निस्तारण उपजिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का करायेंगे। गरीब व्यक्तियेां को समय से न्याय मिले। इसके अलावा नगर पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग, लो0नि0वि0, पुलिस विभाग की शिकायते प्राप्त हुई है। समस्त विभागो के अधिकारियेां को आईजीआरएस के प्रकरणो को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसीलों में राजस्व विभाग की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा उपजिलाधिकारी/तहसीलदार स्वयं करे और निस्तारण की कार्यवाही गुणवत्तापूर्ण हो पीड़ित व्यक्ति के परिवार को सही न्याय दिलाने की जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिया कि आप सभी अपने कार्यालय में समय से बैठकर जन सुनवाई करे जिससे लोगो की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, एआईजी स्टाम्प राजेश कुमार सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जीवनलाल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,901FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles