सीडीओ द्वारा किया गया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर सीडीओ द्वारा अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, इण्डो-नेपाल बार्डर द्वारा शोहरतगढ़-बढ़नी में मध्य निर्माणाधीन सेतु एवं सड़क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, इण्डो-नेपाल बार्डर खण्ड, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहे। अधिशासी अभियन्ता द्वारा बढ़नी से महाराजगंज तक बार्डर को जोड़ने हेतु सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सम्पर्क मार्ग का अधिकांश भाग पूर्ण हो गया है। शोहरतगढ़-बढ़नी में लगभग 3 किमी0 की लम्बाई में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही प्रचलित है। बानगंगा नदी पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय कुछ भाग में सेतु पूर्ण है, अवशेष भाग में सेतु निर्माण कराया जाना है। पूर्व स्वीकृत सेतु की लम्बाई में वृद्धि होने की दशा में पुनरक्षित प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। सेतु के निर्माण पूर्ण हो जाने की दशा में सम्पर्क मार्ग प्रारम्भ हो जायेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,901FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles