सिद्धार्थनगर… सिद्धार्थनगर महोत्सव 2025 दिनांक 29 जनवरी 2025 से 02 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक पाल, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस.पी.अग्रवाल, द्वारा सिद्धार्थनगर महोत्सव 2025 का द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं गौतम बुद्ध एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा जनता उपस्थित रही।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2025 के उद्घाटन के पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिक मां सरस्वती वंदना का गायन किया गया। राकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहनकोला के बच्चों द्वारा गणेश बन्दना की प्रस्तुति की गयी। शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। इसके पश्चात कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया गया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सिद्धार्थनगर महोत्सव-2025 के भव्य आयोजन हेतु जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी गयी। विधायक ने कहा कि सभी लोग महोत्सव के कार्यक्रम में सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाये। मुख्यमंत्री कपिलवस्तु महोत्सव के कार्यक्रम में आये थे तब जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात मिली थी। आज अपने जनपद में ही स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। हमारा जनपद आकांक्षी जनपद है जो निरन्तर विकास के विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी के जनपद में आने के बाद से निरन्तर निरीक्षण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। विधायक जी ने पुनः सिद्धार्थनगर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अग्रिम बधाइई दी।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने सिद्धार्थनगर महोत्सव-2025 के भव्य आयोजन हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक बांसी ने कहा कि हमारा जनपद आंकाक्षी जनपद है जो निरन्तर विकास कर रहा है और शीघ्र ही अग्रणी जनपद के श्रेणी में होगा। सिद्धार्थनगर महोत्सव का 05 दिवसीय आयोजन किया गया है। सभी लोग लगायी गयी प्रदर्शनी और गोष्ठी में आये और जानकारी प्राप्त करे तथा सिद्धार्थनगर महोत्सव में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनन्द ले। महोत्सव की सफलता के लिए एक बार पुनः बधाई दी।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने महोत्सव में उपस्थित सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव अपनी ऊंचाईयों पर पहुॅचे। आयोजकगण एवं आयोजन समिति का बधाई और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान का स्वागत करते हुए कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव-2025 के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने जनप्रतिनिधिगण का सिद्धार्थनगर महोत्सव में स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 1988 में जनपद सिद्धार्थनगर का बस्ती से अलग जनपद का गठन हुआ। 1992 से जनपद से कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज सिद्धार्थनगर महोत्सव प्रदेश ही नही देश के बड़े महोत्सव में से है। इस बार सिद्धार्थनगर महोत्सव में अच्छे अच्छे गायक कलाकार आ रहे है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी महोत्सव का आनंद ले। इस बार महोत्सव में बाहर से बहुत सी दुकाने आयी है। आप लोग खरीददारी करे। सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में अपना बहुमुल्य समय देने के लिये मा जनप्रतिनिधिगण, एवं जनपदवासियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण व अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि यह परम्परा है जो प्रतिवर्ष सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 05 दिन तक चलेगा। आप सभी के सफल आयोजन में सभी लोग सहयोग करे। सभी को शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण का स्वगत करते हुए कहा कि इस बार सिद्धार्थनगर महोत्सव में जाने माने कलाकार आ रहे है। इस बार झूला मेला, साइंस जोन, पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गयी है। एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के द्वारा स्टाल लगाया गया है। कामर्शियल जोन, शिल्प जोन में विभिन्न प्रदेशो से दुकाने लगायी गयी है। फूडजोन में अनेक प्रकार के व्यंजन की दुकाने लगायी गयी है। आप लोग आनन्द ले।सिद्धार्थनगर महोत्सव में आने हेतु आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा जनप्रतिनिधिगण को स्मृति चिन्ह एवं काल नमक चावल बॉक्स देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेेन्द्र कुमार व अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा मेले का भ्रमण किया गया।

